Breaking News

CM उद्धव ठाकरे द्वारा डोंबिवली में कोपर पुल का उद्घाटन करने के ठीक 48 घंटे बाद यानि गुरुवार को पुल पर एक गड्ढा सामने आया, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने काम की खराब क्वालिटी के लिए कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) को दोषी ठहराया।

यह दूसरी बार है जब CM को इस तरह की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है, पिछले महीने उन्होंने इसी तरह घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड का उद्घाटन किया था, कुछ ही दिनों में सड़क की फिसलन भरी सतह के कारण दुर्घटनाएँ हुईं और मरम्मत के लिए इसे अधूरे रूप से बंद करना पड़ा, अब नए कोपर पुल पर एक गड्ढा स्थानीय अधिकारियों और इसे बनाने वाले ठेकेदार की ओर से पूरी तरह से जवाबदेही की कमी को दिखता है।

सोशल मीडिया पर गड्ढे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें लोगों ने घटिया काम के लिए KDMC को निशाना बना रहे हैं।

इस बीच विवाद के बाद गुरुवार दोपहर KDMC ने गड्ढा भरवाया, निगम ने बाद में एक बयान जारी कर दावा किया कि पुल एक साल और चार महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण, वे सड़क पर मैस्टिक डामर का उपयोग नहीं कर पाए, जिसकी वजह से गड्ढे हो गए।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement