Breaking News

ठाणे जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाटसा बांध के जलग्रहण (water uptake) एरिया में भारी बारिश के कारण शनिवार सुबह जलाशय (Reservoir) के 5 गेट खोल दिए गए।

भटसा नगर कार्यालय के सिंचाई (Irrigation) डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे फाटक खोले गए, बांध का जलस्तर आज सुबह 9 बजे के करीब 141.70 मीटर तक पहुंच गया है, चूंकि जलग्रहण (water uptake) एरिया में भारी बारिश हो रही है, इसलिए इसके 5 गेट खोल दिए गए हैं।

शाहपुर, भिवंडी और कल्याण सहित डाउनस्ट्रीम इलाकों के अधिकारियों को सावधानी से इस कदम उठाने के लिए अलर्ट कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि  नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों (villagers) को पानी में न जाने का खबर देने को कहा गया है। भाटसा बांध उन 7 जलाशयों (Reservoir) में से एक है जो मुंबई को पानी उपलब्ध कराते हैं।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement