वीलेपार्ले में सास की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, हत्या कर सास के प्राइवेट पार्ट में बांस डाल।
मुंबई के विलेपार्ले में अमन ने अपनी सास की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया, पत्नी के बारे में जानकारी देने से मना करने पर उस व्यक्ति ने अपनी सास की हत्या कर दी। इस मामले में विले पार्ले पुलिस द्वारा IPC की धारा 377 जोड़ी गई थी, आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार उसके सिर पर टाइलों से हमला करने और चाकू से वार करने के बाद, आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में एक बांस डाला और एक आंतरिक अंग (internal organs) को बाहर निकाला। हमने छह दिन पहले IPC की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) को जोड़ा है। यह घटना विले पार्ले ईस्ट की है जहां महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी।
3 साल से चेन स्नेचिंग की घटना में पहले से ही जेल में बंद आरोपी को 1 सितंबर को रिहा किया गया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी अपनी पत्नी से मिलने गया और पाया कि उसने किसी और से शादी कर ली है और वह गर्भवती है।
आदमी ने अपनी पत्नी से अपने नए पति को छोड़ने के लिए कहा, हालांकि अगले दिन जब वह उससे मिलने गया तो महिला वहा से चली गई थी। उसने अपनी सास से उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की, उसने बताने से इनकार कर दिया।