Breaking News

उल्हासनगर ईस्ट रेलवे परिसर में 15 साल की लड़की पर हथौड़े से हमला करने और फिर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को एक 30 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, आरोपी ने पिछले शुक्रवार को उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के बगल में स्काईवॉक से उसका कथित तौर (Allegedly) पर किडनेपिंग कर लिया और बाद में उसे हथौड़े से मारने के लिए धमकाया, एक कमरे के अंदर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।

घटना उस वक्त हुई जब बच्ची घर लौट रही थी, वह स्काईवॉक पर अपने 2 दोस्तों से मिली और जब आरोपी आया तो उससे बात कर रही थी लड़कियों को जानने वाले आरोपी ने कथित तौर (Allegedly) पर पीड़िता को धमकी देने के लिए उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। हमले में उसके सिर पर मामूली चोट आई है। आरोपी पर पहले से चोरी व अन्य धाराओं में 7 मामले भी दर्ज हैं।

कल्याण GRP के सीनियर इंस्पेक्टर वाल्मीक शार्दुल ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया और 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement