Breaking News

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी तारिक परवीन को ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया, जहां IPS ऑफिसर परम बीर सिंह भी आरोपी है।

एक अन्य मामले में पहले से जेल में बंद तारिक अब्दुल करीम मर्चेंटा उर्फ तारिक परवीन (55) ठाणे नगर पुलिस थाने में दर्ज मामले में वांछित (Desired) था। FIR में परबीर सिंह सहित 20 से अधिक लोगों के नाम हैं, जो मुंबई और ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे, और कुछ अन्य पुलिस अधिकारी भी थे, यह शिकायत बिल्डर केतन तन्ना के द्वारा दर्ज कि गई थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि परबीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे निकाले, जब परबीर सिंह ठाणे के पुलिस आयुक्त थे।

एक अन्य एक्सटॉरशन मामले में आरोपी परबीर सिंह तलोजा जेल में बंद है, मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को आदेश दिया कि उन्हें ठाणे पुलिस को सौंप दिया जाए, ठाणे पुलिस ने उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया हैं।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement