Breaking News

रविवार रात गणेश विसर्जन के दौरान वर्सोवा घाट पर समुद्र में  5 लड़के के डूब गए, जबकि उनके साथ आए दो अन्य लोगों को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हमें घटना के बारे में रात करीब 9 बजे फोन आया और पूरी टीम आधे घंटे में मौके पर पहुंची, जहां हमें बताया गया कि पांच लड़के गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए समुद्र में गए थे, लेकिन उनमें से 2 को वहां मौजूद लोगों और कुछ लोकल्स ने हमारी टीम के वहां जाने से पहले बचा लिया।

अधिकारी ने कहा कि बचाए गए लड़कों को कूपर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि एक दमकल गाड़ी, एक नाव, कुछ लाइफगार्ड और अन्य कर्मी मौके पर मौजूद हैं, हालांकि 3 लड़के अभी भी लापता हैं, और लाइफगार्ड और बाढ़ बचाव दल के सदस्यों की मदद से तलाशी अभियान जारी है। ऑपरेशन के लिए LED लाइट और एक नौका का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के गोताखोरों की मदद मांगी गई है।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement