मलाड के एक सैलून मालिक ने मां-बेटी को कमरे में बंद किया और 1.5 लाख रुपयों की मांग की।
मलाड में एक यूनिसेक्स सैलून के मालिक पर हाल ही में एक महिला, उसकी बेटी और उसकी भतीजी को एक घंटे से ज्यादा वक़्त तक एक कमरे के अंदर बंद रखने और उनसे जबरन 1.5 लाख रुपये की मांग करने का मामला दर्ज किया गया। मलाड पुलिस के अनुसार पीड़िता सोनल सोलंकी (38), उसकी बेटी प्रीति (18) और भतीजी हेमा को आरोपी सोनिया शिवलिंगम ने सैलून के एक कमरे के अंदर बंद कर दिया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार प्रीति सोनिया शिवलिंगम के लिए असिस्टेंट के रूप में मलाड लिंक रोड पर चिंचोली बंदर स्थित सैलून में 7,000 रुपये के सैलरी पर काम करती थी, मार्च 2021 में प्रीति ने सोनिया शिवलिंगम से 50,000 रुपये एडवांस के तौर पर लिए थे और सितंबर तक उन्होंने अपने सैलरी से 27,000 रुपये वापस कर दिए थे।
सोनल सोलंकी ने कहा कि 19 सितंबर को सोनिया शिवलिंगम ने कुछ समय के लिए प्रीति का मोबाइल फोन लिया, प्रीति ने जब फोन वापस करने के लिए कहा तो सैलून सोनिया ने कहा कि बैलेंस एडवांस अमाउंट का पूरा करने के बाद ही उसे वह फ़ोन फिर मिलेगा।
इसके बाद आरोपी ने सोलंकी से प्रीति को बुलाने को कहा, इस बीच उसने महिला और उसकी भतीजी को सेंसर लॉक सिस्टम वाले कमरे में बंद कर दिया। जब प्रीति पहुंची, तो शिवलिंगम ने उसे भी दोनों महिलाओं के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बंद रखा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रीति और हेमा ने मलाड पुलिस स्टेशन के निर्भया दस्ते से संपर्क किया, जो मौके पर पहुंचे और सोलंकी को बचाया।
मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर डी लिगाडे ने कहा कि शिकायतकर्ता तब पुलिस स्टेशन पहुंची और शिवलिंगम के खिलाफ उसे, उसकी बेटी और उसकी भतीजी को धमकाने और बंधक बनाने के लिए FIR दर्ज की।