Breaking News

ACB ने मुंबई क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल एक BMW कार की चोरी के मामले की जांच कर रही थी और कम्प्लेनर के दोस्त मामले में जांच के दायरे में थे।

45 साल के API नागेश पुराणिक के रूप में पहचाने गए आरोपी मामले की जांच कर रहे थे और मामले में कम्प्लेनर के दोस्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने के लिए 12 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

ACB अधिकारियों के मुताबिक नागेश पुराणिक ने कम्प्लेनर से मांगे गए 12 लाख रुपये में से 4 लाख रुपये पहले रिश्वत के तौर पर ले लिए थे। वह अब कम्प्लेनर से पेंडिंग 8 लाख रुपये की मांग कर रहा था। नागेश पुराणिक को भ्रष्टाचार निवारण (PC) अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया हैं।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement