बिजनेसमैन के घर से सोने के गहने चुराने के आरोप में 2 व्यक्ति गिरफ्तार।
कांदिवली पुलिस ने गुजरात के 2 वर्कर्स को शहर के एक बिजनेसमैन के घर से कथित तौर (Allegedly) पर सोने के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है, अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 27 सितंबर को दिलीप परमार और पंकज कुमार मीणा को गिरफ्तार किया, जो कांदिवली वेस्ट कम्प्लेनर के अपार्टमेंट में काम कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए बिजनेसमैन अपने परिवार के साथ दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हो गया था, शिकायतकर्ता अपने फ्लैट में एक लॉकर की चाबी पीछे छोड़ गया था, जिसके बारे में आरोपी को पता चला और अपने काम के दौरान उन्होंने उसमें से कीमती सामान चुरा लिया।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी गुजरात अपने गांव के लिए चले गए और चोरी के कीमती सामान को एक गड्ढे में दफना दिया, और फिर वह लोग फिर से मुंबई लौट आए और बिजनेसमैन के फ्लैट पर अपना काम पूरा किया। अधिकारी ने कहा कि परिवार को अपने अपार्टमेंट में वापस जाने के बाद चोरी के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। सोने के गहने चुराने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है, और जाँच जारी हैं।