Breaking News

सिद्धिविनायक मंदिर कल यानि 7 अक्टूबर से भक्तों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने कहा कि सभी भक्तों को श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ऐप पर प्री-बुकिंग क्यूआर कोड के माध्यम से ही मंदिर के अंदर जाने की परमिशन दी जाएगी, यह कहते हुए कि दर्शन के लिए हर घंटे केवल 250 भक्तों को क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भक्तों को COVID-19 जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना आदि का पालन करना होगा। भक्तों को थर्मल स्कैनर का उपयोग करके तापमान की जांच करने के बाद ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। और आगे कहा कि एप पर श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया हैं। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement