Breaking News

ठाणे की क्राइम ब्रांच ने बदलापुर में 2015 में शिवसेना के एक स्थानीय नेता की हत्या के सिलसिले में 37 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि बदलापुर कस्बे के उप शाखा प्रमुख केशव मोहिते की 4 अप्रैल 2015 को पुरानी दुश्मनी को लेकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।API प्रफुल्ल जाधव ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर पता चला की आरोपी कोल्हापुर जिले में छिपा है, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम उंचगांव गई और वहां से सागर कांबले को पकड़ा गया।

आरोपी को आगे की जांच के लिए बदलापुर पुलिस को सौंप दिया गया है। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement