Breaking News

वेस्टर्न रेलवे (WR) ने बांद्रा और खार स्टेशनों पर दो नए फुट-ओवर ब्रिज (FOB) चालू किए हैं। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि बांद्रा स्टेशन पर साउथ डायरेक्शन में सभी प्लेटफॉर्म 1 से 7 को जोड़ने के लिए एक नया FOB चालू किया गया है, नया FOB 80 मीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई 10 मीटर है। इस नए FOB का निर्माण 7 करोड़ रुपये की कॉस्ट से किया गया है।

इसी तरह खार रोड स्टेशन पर 8 करोड़ रुपये की कॉस्ट से नया FOB चालू किया गया है, यह FOB 6 मीटर चौड़ा और 110 मीटर लंबा है जिसमें सीढ़ियों के साथ स्काईवॉक (खार-साउथ) है। इन दोनों नए FOB को वास्तविक यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। दो नए FOB के साथ, 2021-22 में वेस्टर्न रेलवे के मुंबई उपनगरीय सेक्शन में कुल पांच FOB चालू किए गए हैं।




Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement