इंपीरियल पैलेस होटल से चोरी हुई 7 लाख रुपये की 10 फीट ऊंची मूर्ति पकड़ी गई।
मुंबई पुलिस ने शहर के एक सात सितारा होटल में लूट में शामिल एक गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, घटना की सूचना मुंबई के आरे पुलिस थाना एरिया के रॉयल पाम इलाके के इंपीरियल पैलेस से मिली। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से करीब सात लाख रुपये की इटली में बनी मूर्ति भी बरामद की है, पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने होटल के पिछले हिस्से में एक दीवार के अंदर सुरंग खोदी थी, जिससे उन्हें आलीशान होटल के अंदर प्रवेश मिला।
पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी पैसे के लिए मूर्ति को बेचने की योजना बना रहे थे। यह घटना 12 अक्टूबर को तब सामने आई जब पुलिस को होटल परिसर से एक रोमन योद्धा की 10 फीट ऊंची मूर्ति के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
CCTV फुटेज की मदद से होटल के पीछे की सुरंग का पता चला। पुलिस को ऐसे निशान भी मिले हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि मूर्ति को होटल के पास एक जंगल से घसीटा गया था।
तलाशी अभियान के बाद पुलिस को जंगल में मूर्ति के कई टुकड़े मिले। आरोपियों की पहचान इस्माइल सलीम शेख (21) और जलाल सलीम शेख (21) के रूप में हुई है, वे मूर्ति बेचने के लिए कुर्ला जा रहे थे। बता दें की सुरंग को अब ढक दिया गया है और होटल परिसर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।