Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों से 24 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए और उनमें से एक का पता लगा लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12 से 15 साल की उम्र के नाबालिग बच्चे तीन से चार दिसंबर के बीच लापता हुए. एक अधिकारी ने बताया कि छह बच्चों में से सोमवार को कोपरखैरने से लापता हुआ एक 12 वर्षीय लड़का बाद में ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिल गया और उसे परिवार को सौंप दिया गया।

क्‍या इन सभी घटनाओं के पीछे किसी एक गिरोह का हाथ है? यह एक ऐसा सवाल है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. फिलहाल बच्‍चों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. एक अन्य मामलों की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कलंबोली इलाके की एक 13 वर्षीय लड़की रविवार को अपने सहपाठी के जन्मदिन समारोह में गई और वापस नहीं लौटी. एक अन्य मामले में, पनवेल की एक 14 वर्षीय लड़की रविवार को अपने दोस्त के घर एक धार्मिक सभा में गई और वापस घर नहीं आई. कामोठे इलाके में 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को अपने घर से बाहर गई थी और उसके बाद लापता हो गई।

एक अन्य 13 वर्षीय लड़की सोमवार को स्कूल के लिए रबाले इलाके में अपने घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी. अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, रबाले का एक 13 वर्षीय लड़का सोमवार तड़के एक सार्वजनिक शौचालय में गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है. उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस थानों में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement