अय्याशी का अडडा है सोशल ट्राइब लांज
मालाड पश्चिम कांचपाड़ा में स्थित सोशल ट्राइब नामक लांज हुक्का पार्लर युवाओं को नशेड़ी बनाने की फैक्ट्री के रूप में दिनोंदिन कुख्यात होता जा रहा है। कारण कहा जाता है जहां एक तरफ यहां हुक्के की आड़ में नशे का व्यापार
चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ सोशल ट्राइब में आसानी से कॉल गर्ल भी उपलब्ध हैं। सोशल ट्राइब में हुक्के के नाम पर हर तरह का नशा परोसा जा रहा है नशे में धुत किशोर दीन दुनियां से अलग अपनी दुनियां बसाने सोशल ट्राइब लांज खिंचे चले आते है जिससे महानगर की युवा पीढ़ी बुरी तरह से नशे के आगोश
में जकड़ती जा रही है। देर रात यहां चलने वाली पेज थ्री पार्टी के शौकीन यहां अपना आशियाना बनाए रहते हैं।
भले ही स्थानीय पुलिस कितनी भी मुस्तैद हो पर सोशल ट्राइब पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहता है। पुलिस की सख्ती के बीच सोशल ट्राइब रात के साढ़े बारह के आसपास बंद हो जाता है पर 3 बजते बजते यहां पर ऐसी पेज थ्री पार्टी जमती है जिसकी कोई मिसाल मिलना मुश्किल है। ज्ञात हो कि सोशल ट्राइब लांज के मालिक का मुंबई के अलग अलग स्थानों पर अनेक ऑर्केस्ट्रा बार चलता है जिसमें काम करने वाली बार बालाएं बार बंद होने के बाद अपने शिकार की तलाश में सोशल ट्राइब को अपना अडडा बना लेती हैं इन बार बालाओं के चक्कर मारने वालों को भी मालूम है कि बार बंद होने के लड़कियां यही आएंगी इसलिए ग्राहकों का हुजूम यहां जूता रहता है।
कानून को ठेंगा दिखाते हुए चल रहे सोशल ट्राइब लांज में परोसे जा रहे हुक्के से निकलने वाले धुएं से न केवल आस पास का वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि पूरी रात चालू रहने वाले इस हुक्का पार्लर ने पूरा
डिस्कोथेक का माहौल बना रखा है।