कोपरखैरणे आगरी कोली महोत्सव 2023 सम्पन्न:आयोजक रविन्द्र म्हात्रे ने लोगो का माना आभार
नवी मुम्बई संवाददाता।कोपरखैरणे गाँव स्थित तीन टंकी के पास का मैदान मे पिछले17 नवम्बर से चल रही आगरी कोली महोत्सव 2023 सम्पन्न हुई जिसके समापन पर आयोजक पूर्व नगरसेवक रवीन्द्र बाबाजी म्हात्रे ने सभी उपस्थित जनसमूह व कार्यकर्ताओ का आभार माना । बता दे कि आगरी कोली महोत्सव पिछले दशक से सेक्टर 7 पाठशाला मैदान मे चल रही थी लेकिन इस बार मनपा ने उक्त आयोजन के लिए अनुमति नही दी इसलिए मैदान स्थल बदलना पडा । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम मे न केवल नृत्य बल्कि मनोरंजन झूले , सर्कस, मेले , आगरी कोली समाज की संस्कृति , खान-पान, पहनावा, बाल कलाकारो को प्रोत्साहन देने व स्थानीय कलाकारो के उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढावा देने जैसे कार्य का समावेश है । चौबीस दिनो से लगातार चली समारोह को अपार जनसमर्थन मिलने से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। सभी कलाकारो को अन्तिम दिन सम्मान चिन्ह व नकदराशियो से सम्मान दिया गया । हर दिन उपस्थित मेहमानो को भी सम्मिलित होने पर सम्मान आयोजक रविन्द्र म्हात्रे की तरफ से दिया गया ।व्रजाई प्रकल्प ग्रस्त महिला मण्डल की संयोगिता संपदा म्हात्रे, अधिवक्ता वृशाली म्हात्रे ,अध्यक्ष रविराज म्हात्रे वाईज जयेश के अलावा शिवा , सुभाष चंद्र गुप्ता इत्यादि ने कार्यक्रम सफल बनाने व व्यवस्था संभालने मे खूब मेहनत की । इस आयोजन मे प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोग शामिल होते हुए कार्यक्रम की शोभा बने रहे । कुल मिलाकर 5 से 6 लाख लोग महीने भर चले कार्यक्रम मे आने से सभी स्टाल व दुकानदारो को भी लाखो का फायदा हुआ । प्रशान्त नामक छोटे स्टाल वाले ने बताया कि उसके स्टाल से लाखो की कमाई हुई । आगरी कोली समाज की अनोखी परम्परा आज भी मुम्बई के लोगो के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है ।