वर्ल्ड मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन की तरफ़ से नालासोपारा में फ्री आंखों की जांच, बच्चों को बुक्स बांटना, और जरूरत मंदों को टिफिन बोऊल देने का शानदार कार्यक्रम हुआ।
मुंबई : मुंबई से सटे ठाणा जिले के नालासोपारा में "मेमन का हाथ जरूरतमंदों के साथ"...! इस अभियान के चलते एक ही दिन में 3 बड़े कार्यक्रम... दिनांक 21/12/2023 गुरुवार के दिन नालासोपारा में जरूरतमंद लोगों के लिए फिर एक बार बहुत बड़ा कार्यक्रम रखा गया. वर्ल्ड मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन की तरफ से और हिंदू मुस्लिम एकता सामाजिक संस्था के सहयोग से नालासोपारा में
(1 कार्यक्रम ) जरूरतमंद लोग यतीम बच्चे , विधवा औरतें , जो बेसहारा है , और बुजुर्ग है वह लोग और जो हैंडिकैप है और जो झोपड़पट्टीयौं में परेशान हाल लोग रहते हैं. ऐसे 700 से भी ज्यादा लोगों को ( टिफिन बोऊल ) बांटे गए और उनके चेहरों पर खुशियां लाई गई.
(2 कार्यक्रम) अंजुमन खैरुल इस्लाम हाई स्कूल और भी कई अलग-अलग स्कूलों मै 1000 से ज्यादा बच्चों को (नोटबुक्स , कंपास पाउच और पेंसिल किट) बांटे गए.
(3 कार्यक्रम) जरूरतमंद और आम नागरिकों के लिए फ्री आंखों का चेकअप रखा गया और जरूरतमंद 300 से भी ज्यादा लोगों को फ्री चश्मा भी बांटा गया साथ ही साथ फ्री आंखों के चेकअप कैंप में आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए फ्री में मोतियाबिंदु का ऑपरेशन कराने की भी सुविधा रखी गई.
इस मौके पर प्रमुख अतिथि के तौर पर वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन इंडिया चैप्टर - के रिझनल प्रेसिडेंट जनाब हसीन भाई अघाडी, डिप्टी चेयरपर्सन ग्लोबल लेडीज विंग रजिया बाई चश्मावाला, मुमताज बाई परफ्यूमवाला, नसरीन बाई मक़लाई , कार्यक्रम के अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम एकता सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जनाब अहमद यूसुफ मेमन , राष्ट्रीय महासचिव सुशील गहचंद, राष्ट्रीय सचिव राकेश गहचंद, राष्ट्रीय सचिव विकास सिंह, मेमन टाइम्स के पत्रकार शोएब भाई म्यानुंर, हिंदू मुस्लिम एकता सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय उपसचिव शाहिद शेख, पालघर जिल्हा युवा उपाध्यक्ष राजेश गहचंद, युवा उप विभाग प्रमुख सचिन खारवा, अफसा बलोच, युवा कार्यकर्ता करन सोलंकी, युवा कार्यकर्ता निसार इदरीसी, युवा कार्यकर्ता नबी अहमद (शोनु) युवा कार्यकर्ता अशरफ हाशमी, युवा कार्यकर्ता अरशद खान, युवा कार्यकर्ता दिलीप खरवा, अन्य युवा कार्यकर्ता और नालासोपारा के कई नामी गिरामी सख्सियात मौजूद रहे. हमारा भी आप सबसे निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उनकी मदद करें और उनके चेहरे और खुशियां लाइए धन्यवाद.