उत्तर मुंबई बोरिवली पॉइसर जिमखाना इस्कोंन के सहयोग से गीता मोहत्सव का आयोजन संपन्न सांसद गोपाल शेट्टी, दहीसर विधायिका मनीषा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वालीत कर किया उदाघाटन
मुंबई ( यशपाल शर्मा) विश्व के महान ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता सम्पूर्ण मानव जीवन के प्रारब्ध और पुरुषार्थ की आधारशिला है।कर्म,ज्ञान,विषाद,मोक्ष और सतचित आनंद के इस महान ग्रंथ को मनुष्य जीवन में पुनः स्थापित करने के उच्च आदर्श से उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का स्कूली पाठ्यक्रम में समावेश हो यह मांग लोकसभा पटल पर २०२१ में रखी गई थी।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम भारत सरकार द्वारा (एनसीईआरटी) नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग के जरिए रामायण महाभारत ग्रंथ का स्कूली पाठ्यक्रम में समावेश करने के प्रस्ताव को सकारात्मक प्रतिसाद मिला है।
गीता महोत्सव कार्यक्रम मे पत्रकारों का हुआ सम्मान -प्रमुख रूप से प्रवासी टाइम्स संपादक राजेश उपाध्या , नवभारत पत्रकार सत्या प्रकाश सोनी, सप्रोउट के संपादक उन्मेश गुजराती , मेट्रो न्यूज़ संपादक जटाशंकर सिंह, दैनिक स्वाभिमान मुंबई पत्रकार यशपाल शर्मा , आसिफ शेख, मुन्नवार शेख सहित बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
दूसरी ओर मीडिया से बातचीत करते हुए दहीसर भाजपा विधायिका मनीषा चौधरी ने गीता मोहत्सव जयंती के कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सांसद गोपाल शेट्टी का आभार प्रकट करते हुए कहा की आज सांसद गोपाल शेट्टी के अथक प्रयास रंग लाये स्कूली पाठ्यक्रम मे रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथो को शामिल की गया!
उपरोक्त अवसर पर पुष्टि मार्ग भूलेश्वर, मोटा मंदिर के गोस्वामी श्री राजकुमार महाराजश्री, मीरा रोड इस्कॉन मंदिर के श्री भीमा प्रभुजी, जुहू इस्कॉन संस्थान के श्री कृष्ण भजनदास जी, दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मोहन भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, गीता जयंती समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.योगेश दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता एड.जेपी मिश्रा, उत्तर मुम्बई भाजपा के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, भाजपा मुंबई सचिव विनोद शेलार, आचार्य पवन त्रिपाठी, एड.ज्ञानमूर्ति शर्मा, श्रीकांत पांडे, गंगाराम जमनानी, योगेश वर्मा, उत्तर मुम्बई भाजपा की प्रचार प्रमुख नीलाबेन सोनी,