छत्रपति शिवाजी विद्यालय धारावी वार्षिक क्रीडा महोत्सव
महात्मा फुले शिक्षण संस्था द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी विद्यालय धारावी के क्रीड़ा मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक क्रीडा महोत्सव का आयोजन किया गया साथ ही साथ भारतीय गणित दिवस का शानदार आयोजन भी डब्लू पी पी एनजीओ द्वारा किया गया ।
सभी विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास मे खेलो का भी बहुत महत्व है । विविध खेलो के माध्यम से विद्यार्थियो मे शक्ती , स्फूर्ती , गती , सहयोग , संघ भावना का विकास होता है , इसी उद्देश को साध्य करने के लिए विविध खेल जैसे दौड , रस्सी दौड , क्रिकेट जैसी अनेक स्पर्धाओ का आयोजन किया गया । मशाल जलाकर इस क्रीडा महोत्सव का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर महात्मा फुले शिक्षण संस्था के ट्रस्टी व स्पैरो शेल्टर एनजीओ के अध्यक्ष प्रमोद माने मुख्याध्यापिका श्रीमती स्वाती होलमुखे मनोहर जोशी कालेज के प्राचार्य कमलेश सोनपसारे प्राइमरी सेक्सन की मुख्याध्यापिका श्रीमती श्रद्धा माने सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे |
मुख्याध्यापिका श्रीमती स्वाती होलमुखे मॅडम के मार्गदर्शन मे इस क्रिडा महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया । इस खेल महोत्सव मे विद्यार्थियो के साथ साथ शिक्षको व पालकोने भी सहभाग लिया । विजेताओ को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।