Breaking News

राजकोट : गुजरात राज्य के राजकोट ज़िले के धोराजी शहर में तारीख 24 डिसेंबर 2023 को अंजुमने इस्लाम मेमन मोटी जमात धोराजी की तरफ़ से मेगा मेडिकल चेकअप कैंप का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन 350 से लोगों ने अपना मेडिकल चेकअप करवाया। 

इस मेडिकल चेकअप कैंप में मुख्य महेमानों में भारतीय जनता पार्टी के धोराजी सीटी प्रेसिडेंट विनु भाई माथुकिया, वाईस प्रेसिडेंट कौसीक भाई वागड़ीया,  कार्पोरेटर किशोर भाई वगासीया,  मौजूद रहे साथ में धोराजी शहर के कई नामी गिरामी सख्सियात मौजूद रहे।

एच जे वेलफेयर फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेशन सोहैल समा, और जावेद भाई ठेबा के सहयोग से जुनागढ़ शहर से विशेष डॉक्टर की टीम आई जिसमें ऑर्थोपेडिक हड्डी के डॉक्टर जयपाल सिंह परमार, एम डी बच्चों के डॉक्टर मौलिक मांगरोलिया, 

एम एस जनरल सर्जन जयंत पंडया, 

फेमिली फिजिशियन डॉक्टर मोहम्मद काशीफ, मौजूद रहे।

मेडिकल चेकअप कैंप में जांच करवाने आए मरीजों को मुफ्त में दवाईयां अंजुमने इस्लाम मेमन मोटी जमात की तरफ़ से दी गई।

कैंप के बाद अंजुमने इस्लाम मेमन मोटी जमात की तरफ़ से सभी डॉक्टर को मोमेंटो सिल्ड देकर विशेष सम्मान किया गया।

मेडिकल चेकअप कैंप को कामयाब बनाने के लिए ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट और अंजुमने इस्लाम मेमन मोटी जमात धोराजी के प्रेसीडेंट अब्दुल हमीद गोडील, वाईस प्रेसिडेंट शोएब नवीवाला, मेडिकल कमिटी के चैयरमेन सरफराज वाधरीया, जोइंट सेक्रेटरी मुस्ताक वाधरीया, फैसल नवीवाला, इकराम वाधरीया, मेहमुद जुनजुनिया, यासीन भाई नुरानी, अल्ताफ जालियावाला, अनीस माकड़ा, रियाज भीमाणी ने अपनी महेनत से मेडिकल चेकअप कैंप को कामयाब बनाया।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement