बोईसर-पालघर पत्रकार संघ की ओर से 'पत्रकार दिवस' कार्यक्रम आयोजन आज
पालघर(संवादादाता):-पालघर जिले में पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पत्रकार संगठन बोईसर-पालघर पत्रकार संघ(रजि.) द्वारा शनिवार 6 जनवरी 2024 को "दर्पणकार" आचार्य स्व. बालशास्त्री जाम्भेकर की जयन्ती (पत्रकार दिन) पालघर जिले के बोईसर शहर अंतर्गत पानी टांकी के पास स्थित टीमा हॉल में गणमान्यों व पत्रकारों की विशेष उपस्थिति में मनाई जायेगी। उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी संघ की ओर से मान्यवरों के शुभ हाथों से समाज के लिए मिशाल बने दो व्यक्तियों को विशेष जीवन रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा । उनमें सुहास म्हात्रे व चैतन्य वर्तक का नाम शामिल है। बतादें कि पिछले जुलाई माह की 05 तारीख को भयंकर बरसात से भरे भारी पानी के बीच माहिम के समीप फणसभाट में दोपहर साढ़े तीन बजे ट्यूशन जा रही एक बच्ची बिजली का तार टूट जाने के कारण कर उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई । साथी बच्चो की आवाज सुहास म्हात्रे व चैतन्य वर्तक ने सुनी और वे दोनों लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बिजली का फ्यूज निकाल कर तुरंत बच्ची को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। जिससे बच्ची की जान बच पाई थी।इसी लिए बोईसर-पालघर पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार दिन के अवसर पर मान्यवरो के हाथों से उनका सत्कार किया जायेगा।