Breaking News

नवी मुम्बई।घणसौली सेक्टर 5 स्थित महेश अपार्टमेंट परिसर मे श्री राम प्राण प्रतिष्ठान अयोध्या  के उपलक्ष्य मे सुन्दर काण्ड पाठ व भजन  तथा रात प्रीतिभोज के कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।कार्यक्रम के आयोजक अशोक डोके  ने सोसाइटीज मे रहने वालो के सहयोग से उक्त कार्यक्रम रखा ।                          गौरतलब है कि सोसाइटीज मे रहने वालो का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया ।बढ चढकर  लोगो ने प्रभु श्री राम के इस कार्यक्रम मे भाग लिया । भजन सम्राट अशोक द्विवेदी की सहयोगी टीम ने सुन्दर भजनो व गीतो से सबका हृदय जीत लिया । कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक चला । प्रमुख उपस्थित अशोक डोके, हेमंत पाटिल , राकेश सिंह , मदन शिंदे,शंकर नलावडे,  बुद्धदेव मिश्रा, मनोज कुमार सिंह,नितिन आचरेकर रोहन शाहू उमेश राय, बाबूराव चोरगे, इत्यादि ।सबने पूरा सहयोग देकर कार्यक्रम सफल बनाया ।सुरक्षारक्षक  विरजू  पाल  व अन्य सहयोगी ने सराहनीय कार्य  किया। 15 जनवरी को वृन्दावन के कथावाचक संत डाॅ संजयकृष्ण सलिल जी महराज के आगमन से सोसाइटी धन्य हो गई उनके निर्देश मिलने से कार्यक्रम रखा गया था । सभी ने संत के आग्रह को माना ।अंत मे सभी आगंतुको को उचित सम्मान से सम्मानित किया गया ।इस मौके पर महिलाए व बच्चो ने भी अपनी अपनी कलाये व धार्मिक कार्यो को प्रस्तुत कर  सबका दिल जीत लिया ।पाच सौ से अधिक लोगो ने  इस समय पर अपनी उपस्थित दर्ज करा कर रिकार्ड बनाया । इस आयोजन से दूसरे सोसाइटीज के लोगो को भी प्रेरणा मिलेगी ।महेश अपार्टमेंट की तरफ से सभी को श्री राम की सुंदर प्रतिमा भेट स्वरूप प्रदान की गई जिससे भक्ति की यह श्रंखला बनी रहे ।गौरतलब है कि इस आयोजन मे सभी धर्मो को माननेवाले  लोग उपस्थित रहे सभी ने  श्रीराम के प्रति अनन्य प्रेम दिखाया ।इस कार्यक्रम के बाद शीघ्र ही यहा से सैकड़ो लोग दर्शन के लिए अयोध्या प्रस्थान करने की तैयारी मे है ।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement