ईवीेएम मशीन के विरोध मे लामबंध हुआ विपक्ष मुंबई कांग्रेस विचारमंच विभाग ईवीेएम के विरोध मे करेगा आमरण अनशन
मुंबई (यशपाल शर्मा) देशभर के विभिन्न राज्यों मे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच ईवीेएम मशीन के विरोध मे स्वर मुखर होकर जोर पकड़ने मे लगे है। गौरतलब हो की भाजपा गठबंधन के विरोध मे इंडिया गठबंधन से जुड़ी विरोधी राजनीतिक पार्टियां सपा कांग्रेस धीरे धीरे ईवीेएम के विरोध मे लामबंध होकर दिखाई देने मे लगी है । वहीं कुछ एैसा ही मामला मुंबई कांग्रेस विचार मंच के अधक्षय राकेश लालमणि यादव ने प्रसार मध्यमो से बातचीत करते हुए जानकारी देते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार पिछले देश भर मे हुए विभिन्न चुनावों मे फर्जीवाड कर के जीतते हुई आ रही है। गौरतलब हो की सोशल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण देश ने देखा आखिर कैसे मतों की गणना से पूर्व केंद्र की मोदी सरकार के इशारों पर काम करने वाले प्रशासनिक माहेकामे मे पदस्त चुनावों अधिकारियों से लेकर फर्जी लोग कैसे मतो का फर्जी वाड करके चुनावों जीतते आ रही है। एैसी गड़बड़ी को रोकने के लिए मुंबई कांग्रेस अधक्षय वर्षा गायकवाड को मुंबई विचार मंच की ओर से एक लिखित पत्र देकर मांग किया गया है । वर्षा ताई गायकवाड के आदेश पर कांग्रेसी कार्यकर्ता मर मिटने को तैयार है।