महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री (former home minister) अनिल देशमुख के पैतृक (ancestral) आवास पर छापेमारी की गई।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री (former home minister) अनिल देशमुख के पैतृक (ancestral) आवास पर छापेमारी की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार ED ने रविवार सुबह छापेमारी की है।
यह छापा मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार छापेमारी आज सुबह करीब 7:30 बजे नागपुर के कटोली में की गई.। ED और CRPF की टीम छापा मारने नागपुर के कटोली पहुंची। जब टीम छापामारी के लिए पहुंची तो घर में अनिल देशमुख के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
ED ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देखमुख और उनके परिवार के खिलाफ जबरन वसूली-सह-घूसखोरी (extortion-cum-bribery) मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) की जांच के संबंध में उसने 4.20 करोड़ जुर्माना लगाया गया।
धन शोधन निरोधक अधिनियम (PMLA) के तहत मुंबई के वर्ली में 1.54 करोड़ रुपये मूल्य के एक फ्लैट और रायगढ़ जिले के धुतुम गांव में 2.67 करोड़ रुपये मूल्य के 25 भूखंडों (plots) को कुर्क (attachment) करने के शुरुआती आदेश जारी किए गए थे।