Breaking News

अश्लील (porn) फिल्में (film) बनाने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी (businessman) राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय  (Bombay high court) में गुरुवार को सुनवाई होगी। अदालत ने मंगलवार को अभिनेता (actress) शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को कोई  भी राहत (relief) देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई तक के लिए स्थगित (Adjourned) कर दी थी।

कोर्ट ने जांच अधिकारी (investigating officer) को पोर्नोग्राफी रैकेट (pornography racket) मामले में सुनवाई के दौरान मौजूद रहने को कहा है, लेकिन राज कुंद्रा ने जमानत के लिए मजिस्ट्रेट (magistrate) की अदालत का रुख किया, लेकिन बुधवार को उनकी याचिका खारिज कर दी गई।  

मंगलवार को उच्च न्यायालय (HC) में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान, उनके वकीलों में से आबाद पोंडा और सुभाष जाधव ने तर्क (Argument) किया,कि पुलिस कानून में निर्धारित प्रक्रिया (Process) का पालन करने में विफल (fail) रही है । 


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement