- Asif
- Aug 17, 2021
- 554
नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण (naming) को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन।
मुंबई के पास आने वाले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के नामकरण (naming) पर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा चल रहा है। जबकि MVA ने इसे शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के नाम पर रखने की योजना बनाई है, और वही स्थानीय BJP नेता चाहते हैं कि इसका नाम दिवंगत किसान नेता DB पाटिल के नाम पर रखा जाए, जबकि JRD TATA के नाम पर इसका नाम रखने के लिए एक ऑनलाइन अभियान चालू हैं।
10 जून को रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के कई ग्रामीणों ने ऑल पार्टी एक्शन कमेटी (APAC) के तहत BJP और AAP जैसे राजनीतिक दलों के सप्पोर्ट से एक मानव श्रृंखला (human chain) शुरू की, जिसमें मांग की गई कि हवाई अड्डे का नाम DB पाटिल के नाम पर रखा जाए।
APAC ने 24 जून को बेलापुर में CIDCO कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई है, हालांकि,नवी मुंबई पुलिस ने अनुमति से इनकार किया है। स्वर्गीय DB पाटिल ने परियोजना प्रभावित लोगों (PAP) के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और स्थानीय लोगों द्वारा उनका सम्मान किया जाता है। दूसरी ओर एयरपोर्ट का नाम JRD TATA के नाम पर रखने के लिए एक ऑनलाइन याचिका जोर पकड़ रही है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.
Live TV
Facebook Post
Online Poll
-
If you had to scrap all social media except one, which would you keep ?