Breaking News

माहिम दरगाह के पास तेज रफ्तार बाइक से ऐक्सीडेंट में एक की मौत।

मंगलवार रात माहिम दरगाह के पास नो एंट्री जोन में खतरनाक तरीके से सवार एक लड़के ने अपनी बाइक को अपोजिट डायरेक्शन से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, और पीछे बैठे सवार और कार के चालक को चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के इम्पैक्ट के कारण, यासीन नियाज खान बाइक से नीचे गिर गया और  इरफान अंसारी जो पीछे की ओर बैठा था, गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन वह बच गया। कार ड्राइवर की पहचान अवेश चौधरी (22) के रूप में हुई है, जिसके सिर पर भी चोटें आई हैं।

माहिम पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यासीन नियाज खान (18) और उसका दोस्त इरफान अंसारी (18) एक होटल में रात का खाना खाने के बाद माहिम दरगाह इलाके के पास आधी रात के बाद एक जॉयराइड पर थे। बता दें की यासीन नियाज खान गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके का रहने वाला था।

तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर यासीन नियाज खान को मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस ने IPC की धारा 304 (I), 279, 337 और 338 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के तहत मामला दर्ज किया है। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement