Breaking News

जोगेश्वरी में pubg खेलने के लिए मां के बैंक खाते से 10 लाख रुपये खर्च कर घर से भागा एक बच्चा।

जोगेश्वरी में एक 16 साल के एक लड़के ने pubg खेलने के लिए ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। जब माता-पिता को ऑनलाइन लेनदेन के बारे में पता चला, तो उन्होंने लड़के को डांटा, जिसके बाद उसने एक लेटर लिखा और घर से निकल गया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर को अंधेरी ईस्ट में महाकाली गुफा एरिया में भागे हुए लड़के का पता लगाया और उसे उसके माता-पिता के पास वापस भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि घटना का पता बुधवार शाम को तब चला जब लड़के के पिता ने MIDC पुलिस थाने में संपर्क किया और लड़का नाबालिग था, इसलिए पुलिस ने गिफ्ट का मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की।

जांच के दौरान लड़के के माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया कि लड़का पिछले महीने से pubg का आदी था,और मोबाइल फोन पर खेलते समय उसने अपनी मां के बैंक खाते से एक Id और आभासी मुद्रा (virtual currency) खेलने के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement