Breaking News

नासिक और औरंगाबाद में टमाटर की दाम गिरने पर, किसानों ने टमाटर को सड़कों पर फेंक दिया।

नासिक और औरंगाबाद में किसानों ने होलसेल मार्किट की कीमत 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरने के बाद टमाटर को सड़क पर फेंक दिया, हालांकि खुदरा बाजार (retail market) में टमाटर 25-30 किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका के किसान टमाटर से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सुबह लासूर स्टेशन पहुंचे और टमाटर को सड़क के किनारे फेंक दिया।

गंगापुर के धमोरी खुर्द गांव के डिप्टी सरपंच रवींद्र चव्हाण ने कहा कि व्होलसेलर टमाटर को ₹100 प्रति केर्रेड में पा रहे हैं, यह बहुत बड़ा नुकसान है, अगर दर ₹300 प्रति खांचा (Slot) के करीब है, तो यह हमारे लिए न तो लाभ और न ही नुकसान का मामला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले पर गौर करना चाहिए और अगर दरों में और कमी आती है तो सरकार को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement