Breaking News

ठाणे नगर निगम (TMC) अधिकारियों के कहने के मुताबिक असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर कल्पिता पिंपल और उनकी टीम (बॉडीगार्ड) इलाके में उल्लंघन करने वाले रेहड़ी-पटरी वालों को खाली करने गई थी। जब वे सब्जी बिक्रीकर्ता को खाली कर रहे थे, तब विक्रेता 32 साल अमरजीत यादव ने अपनी गाड़ी से चाकू निकाला और अधिकारी कल्पिता पिंपल और उनके बॉडीगार्ड पर हमला कर दिया। जिसमे कल्पिता पिंपल ने अपनी दो उंगलियां खो दीं और उनकी तीसरी उंगली पर भी गंभीर चोंट आईं, और उनके बॉडीगार्ड की ऊँगलीयो पर भी हमला हुवा जिसमे उनकी एक उंगली कटी।  

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर के खैरनार ने कहा कि उनकी गाड़ी जब्त होने के बाद विक्रेता उग्र (Violent) हो गया। हमने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिंपल और उनके बॉडीगार्ड को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement