Breaking News

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को एक ऑटो-रिक्शा के पलट जाने से एक 28 साल के आदमी की मौत हो गई। वाकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कर्नाटक के बेलगाम के रहने वाले यलप्पा बलप्पा नाइक के रूप में हुई है, वह अंधेरी की ओर जा रहा था, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, पीड़ित सेना में काम करता था।

यलप्पा बलप्पा नाईक जो किसी काम से शहर आया था, एक ऑटो-रिक्शा में सवार हुआ। हालांकि ड्राइवर ने अपने ऑटो-रिक्शा के पहियों का कण्ट्रोल  खो दिया, जिसके बाद रिक्शा वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अग्रीपाड़ा बस स्टॉप के पास पलट गया,जिससे वह व्यक्ति सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ऑटो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। किसी राहगीर ने खून से लथपथ व्यक्ति को देखा और पुलिस को सूचना दी, जो उसे नजदीकी अस्पताल ले गई जहां उसे भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बाद में इलाके के CCTV फुटेज की जांच की और ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर के खिलाफ 304-ए (लापरवाही से मौत) सहित विभिन्न IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement