Breaking News

स्केच द्वारा पुलिस को नाले में मिली लाश की पहचान करने में मदद मिली।
 
मानखुर्द में पुलिस को एक महिला की पहचान करने के कोशिश में एक स्केच कलाकार की मदद लेनी पड़ी, जिसका शव बहुत बुरी हालत में पिछले महीने एक नाले से मिला था, लेकिन पुलिस को शहर में कहीं भी एक लापता शिकायत रिकॉर्ड नहीं मिला था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार 20 साल की उम्र की महिला का शव 22 अगस्त को मिला था, लेकिन इलाके के कई CCTV क्लिप और आसपास के लोगों से की गई जांच में उसकी पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चला।

पुलिस ने कहा की हमने मान लिया कि वह मुंबई से ही नहीं थी और हो सकता है कि उसे शहर लाया गया हो और मार दिया गया हो। हमें उस पर चूड़ियां और एक मंगलसूत्र मिला। हमें लगता है कि करीब 72 घंटे पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement