Breaking News

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने बाइक पर जा रहे दो लोगों पर से चढ़ गई।

दुर्घटना नालासोपारा इलाके के सेंट्रल पार्क इलाके में सोमवार शाम को हुई, अधिकारी ने कहा कि पीड़ित यू-टर्न ले रहे थे कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें ठोकर मर नीचे गिरा दिया, दोनों बाइक से गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रोहित मिश्रा (24) और विनय तिवारी (25) के रूप में हुई है, दोनों उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि वे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए नालासोपारा आए थे और यहां अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement