सोशल ट्राइब के पास है अनैतिकता का लाइसेंस? पूरी रात धमाचौकड़ी मचाते रहते है नशेड़ी, स्थानीय पुलिस उदासीन
मालाड पश्चिम के कांचपाडा में स्थित सोशल ट्राइब नामक हुक्का पार्लर के पास
ऐसा लगता है कि अनैतिकता का लाइसेंस है। इसी लिए इनके संचालकों को कानून या कानून के रखवालों का कोई खौफ नहीं है। यहां हर वह काम होता है जिसकी परमीशन न तो भारतीय कानून देता है और न ही भारतीय समाज।
सोशल ट्राइब में नशीले पदार्थों का सेवन खुलेआम होता है अब यह नशीले पदार्थ सोशल ट्राइब में मिलता है या फिर नशेड़ी अपने साथ लाते हैं यह तो पता नही हां यहां पर लड़कियों की खरीद फरोख्त ऐसे होती है मानों सोशल ट्राइब का मुख्य कारोबार ही यही है। सही मायनों में कहा जा सकता है कि सोशल ट्राइब लांज हुक्का पार्लर की आड़ में कुछ अलग ही कारोबार का संचालन कर रहा है।
सोशल ट्राइब के लांज को देखने के बाद ऐसा लगता ही नहीं कि हम भारत के ही किसी हिस्से में हैं। पेज थ्री की दुनियां हकीकत में क्या होती है यह तो यहां आने के बाद ही पता चलता है। मान मर्यादा जैसे शब्दों का कोई मोल नहीं है। सोशल ट्राइब के डांस फ्लोर पर वह सब कुछ होता है जिसके बारे में एक आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता।
भले ही यहां कुछ भी हो पर पुलिस व प्रशासन के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही। शायद पुलिस और प्रशासन को यहां पर किसी बड़ी घटना के होने का इंतिज़ार है। पुलिस और प्रशासन की मजबूरी भी समझ में आती है यहां होने वाली पार्टियों में शामिल होने वाले अधिकतर बड़े सफेदपोश होते हैं जिनपर हाथ डालने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पसीने आते हैं। इसी लिए स्थानीय पुलिस, समाजसेवा शाखा, या
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के अधिकारी सोशल ट्राइब की ओर से आंख मूदें है। जिससे सोशल ट्राइब दूगुने उत्साह से अपने
कारोबार का संचालन कर रहा है।
पुलिस की उदासीनता का पूरी तरह से फायदा उठा सोशल ट्राइब
अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है अब देखना है कि सोशल ट्राइब के नाम से चल रही यह अनैतिकता की दुकान कब तक चालू रहती है।