हालाई मेमन जमात जामनगर की तरफ़ से 18 वां 30 मेमन लड़कों का इज्तेमाई निकाह (समुह शादी) का शानदार आयोजन किया गया।
समुह शादी नहीं बल्कि शाही शादी : बोले हसीन आघाड़ी, और अब्दुल हमीद गोडील,
संवाददाता शोएब म्यानुंर जामनगर हालाई मेमन जमात जामनगर की तरफ़ से 30 मेमन लड़कों का 18 वां इज्तेमाई निकाह (समुह शादी) का आयोजन किया गया।
गेस्ट ऑफ होनर महेमानों को बगी में बिठा कर और सभी दुल्हा को हालाई मेमन हॉल से नात शरीफ और मिलाद के साथ कार रैली निकालकर निकाह पढ़वाने राजकोट हाईवे पर स्टार लाईट पार्टी प्लोट में ले जाया गया। जहां नाअत शरीफ के बाद मौलाना सुलेमान बरकाती ने सभी दुल्हा की निकाह पढ़ाई बाद में हालाई मेमन जमात जामनगर की तरफ़ से वाईस प्रेसिडेंट अब्दुल रशीद लुसवाला (गुडलक) ने अए हुए सभी महेमानों का इस्तकबाल किया बाद में आए हुए सभी महेमानों को मोमेंटो सिल्ड देकर सम्मान किया गया। और महेमानों को खाना खिलाया गया महेमानों के बाद सभी दुल्हा को खाना खिलाया गया। और अवाम को भी खाना खिलाया गया। निकाह के दुसरे दिन दावत ए वलीमा का बंदोबस्त हालाई मेमन जमात जामनगर की तरफ़ से किया गया।
इस मौके पर मुख्य महेमानों में चिफ गेस्ट "WMO" वर्ल्ड मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन के इंडिया चेप्टर प्रेसिडेंट हसीन आघाड़ी, महेमानों में"AIMJF" ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट और "AIMMJ" अंजुमने इस्लाम मेमन मोटी जमात धोराजी के प्रेसिडेंट हमीद गोडील, डब्ल्यू एम ओ आरएमसी चेयरमैन अब्दुल कादिर जोड़ियावाला, डब्ल्यू एम ओ आरएमसी फारुक सुर्या, ए आई एम जे एफ सौराष्ट्र झोन कन्वीनर अजीम लाखानी, हालाई मेमन जमात जामनगर प्रेसिडेंट मुंबई डॉक्टर रज़ाक होली, मुंबई से रियाज़ मेमन, के साथ साथ कई सारे डॉक्टर्स, और नामी गिरामी सख्सियात मौजूद रहे साथ में हालाई मेमन जमात जामनगर के प्रेसिडेंट फारुक गजाई (राजुभाई सुरीवाला), हालाई मेमन जमात जामनगर के वाईस प्रेसिडेंट अब्दुल रशीद लुसवाला (गुडलक), सेक्रेटरी ईकबाल घानीवाला, जोइंट सेक्रेटरी अशरफ सतया भी मौजूद रहे।
समुह शादी नहीं बल्कि शाही शादी : ये मेमन समाज की समुह शादी नहीं है बल्कि शाही शादी है : बोले "WMO" के इंडिया चेप्टर प्रेसिडेंट हसीन आघाड़ी, "AIMJF" के वाईस प्रेसिडेंट और "AIMMJ" धोराजी के प्रेसिडेंट हमीद गोडील,
आखीर में हालाई मेमन जमात जामनगर की तरफ़ से आए हुए सभी महेमानों आभार व्यक्त किया गया।
समुह शादी को कामयाब बनाने के लिए हालाई मेमन जमात के सभी होदेदारान और युथ वींग ने अपनी महेनत से कामयाब बनाने में कामयाब हुए।