अल्प संख्यको के हितों की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधान मंत्री बनना आवश्यक ...... डॉ हैदर अब्बास चांद
मुंबई (यशपाल शर्मा) बीजेपी नेता तथा राज्य अल्प संख्यक आयोग सदस्य डॉ. हैदर अब्बास चांद 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर स्थापित किए जाने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत एक सप्ताह से महाराष्ट्र दौरे पर हैं ।
हैदर ने बताया की देश में महाराष्ट्र वह प्रदेश है जो उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करने के साथ इसे भारत की आर्थिक राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है । महाराष्ट्र प्रदेश के लोकसभा में 48 प्रतिनिधि हैं । ऐसी ही अन्य बहुतेरी खूबियां हैं जो महाराष्ट्र को अत्यधिक महत्वपूर्ण बनाती है ।
हैदर ने आगे जानकारी देते हुए बताया की हमारे बीजेपी परिवार के मुखिया और मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में मैं जन संपर्क कर अल्पसंख्यकों के हित में हमारी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से समाज को अवगत कराने और उन्हें पार्टी से जोड़कर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने का संकल्प लिया हैं ।
हैदर ने यह भी जानकारी दी की देश का सूफी समाज भी श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए संकल्पबद्ध है ।
हैदर ने रिजवी को बताया की देश की उन्नति और विकास तथा अल्प संख्यकों के उत्थान और उनके हितों की रक्षा के लिए मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना अति आवश्यक है मैं इसी उद्देश के तहत पूरे महाराष्ट्र का भ्रमण कर जन संपर्क स्थापित कर रहा हूं ।