७वीं राष्ट्रीय एलीट महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सीनियर मुक्केबाजी वर्ग में जीता कांस्य पदक सांसद गोपाल शेट्टी ने मुक्केबाज सिमरन वर्मा का किया सम्मान
मुंबई ( यशपाल शर्मा) महाराष्ट्र मुंबई की बेटी सिमरन वर्मा (१९) ने ग्रेटर नोएडा में २२ से २७ दिसंबर, २०२३ तक आयोजित ७वीं राष्ट्रीय एलीट महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सीनियर मुक्केबाजी वर्ग में अपनी पहली भागीदारी में कांस्य पदक (52 किग्रा) जीता। सिमरन इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र से एकमात्र पदक विजेता रही । उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पुणे आर्मी सेंटर में ३ महीने के लिए आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए भी चुना गया है। इसका श्रेय उनकी बेसिक कोच हरियाणा की प्रतिभा जाखड़ और महाराष्ट्र की कोच कृष्णा सोनी को भी जाता है।
बताते है की उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी भी उनके हर आवश्यक सहयोग के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहे। इस हेतू विशेष रूप से सिमरन वर्मा सांसद को मिली और अपने ब्रॉन्ज मेडल की खुशी को सांसद के साथ साझा किया। वहीं सांसद गोपाल शेट्टी ने पुष्पगुच्छ शाल से मुक्केबाज चैंपियन सिमरन वर्मा का सत्कार किया।
एक सच्ची चैंपियन, सिमरन ने जूनियर बॉक्सर के रूप में भाग लेते हुए महाराष्ट्र के लिए ६ स्वर्ण पदक जीतकर लगातार रिंग में अपनी योग्यता साबित की है । इतना ही नही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हुए एक स्वर्ण, रजत और कांस्य भी जीता है। ७ साल की छोटी उम्र में मुक्केबाजी शुरू करने वाली सिमरन, जो बहुत ही सामान्य शुरुआत से थी, ने अपने धैर्य और दृढ़ता के कारण निरंतर और निरंतर विकास किया है।
उल्लेखनीय तौर पर जूनियर और यूथ बॉक्सर के रूप में भाग लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी श्रेणी में २ रजत पदक जीतने के बाद, सिमरन ने अब और भी बड़े मंचों पर अपनी नजरें जमा ली हैं, जहां वह भारत को गौरवान्वित करना चाहती है। प्रसार मध्यामो से बातचीत करते हुए सांसद शेट्टी ने सिमरन वर्मा को युवा पीढ़ी की प्रेरणा स्त्रोत बताया है तथा आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामना दिया